लातेहार, फरवरी 10 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर,बालूमाथ की ओर से इस वर्ष भव्य और आकर्षक शिव बारात के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर बनारस और लखनऊ से आए कलाकारों द्वारा शिव पार्वती,नंदी गाय सहित विभिन्न झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। शिव बारात में औघड़,राक्षस, दैत्य स्वरूपों के साथ बड़ी संख्या में सनातनी श्रद्धालु शामिल होंगे। साथ ही विधायक प्रकाश राम की उपस्थिति भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। महाशिवरात्रि के दिन प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर में सुबह से पूजा अर्चना प्रारंभ होगी,जो अपराह्न 3 बजे तक चलेगी। इसके उपरांत अतिथियों के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी एवं प्रवीण कुमार सिंह की उपस्थिति रहेगी। पूजा के पश्चात महाप्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसके बाद शिव बारात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.