भागलपुर, फरवरी 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि बाबा बटेश्वरनाथ मंदिर में 14 फरवरी से दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जिम्मेदारी केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ द्वारा निभाई जा रही है। संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि 14 फरवरी से मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन का शुभारंभ होगा। पंडित मनोज शास्त्री के सानिध्य में 15 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। रुद्राभिषेक, शृंगार, छप्पन भोग अर्पण, फूलों की होली, शिव-पार्वती विवाह और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा भव्य शिव बारात भी निकाली जाएगी। इस अवसर पर बटेश्वर स्थान में पारंपरिक मेला भी लगेगा। दूसरी ओर वंशीपुर शिव मंदिर परिसर में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला लगेगा। यहां नाटक मंचन एवं फुटबॉल टूर्नामें...