प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेले का आखिरी स्नान पर्व रविवार को महाशिवरात्रि के साथ पूरा होगा। आखिरी स्नान पर्व की तैयारियों को मेला प्राधिकरण ने पूरा किया। मेलाधिकारी ऋषिराज ने अफसरों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। अनुमान है कि आखिरी स्नान पर्व पर 15 से 16 लाख श्रद्धालु प्रयागराज आएंगे। अन्य स्नान पर्वों की तुलना में यह संख्या कम है, लेकिन मौनी अमावस्या के बाद के हर स्नान पर्व पर अप्रत्याशित भीड़ आने के कारण इस बार तैयारियों को पूरा रखा जाएगा। सभी 12 स्नान घाटों को तैयार कराने के साथ ही वहां पर पुआल आदि बिछाने का काम शनिवार दोपहर तर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही चेंजिंग रूम को भी दुरुस्त करने की बात कही गई है। महाशिवरात्रि का दिन होने के कारण मेला क्षेत्र में आने वाले शिव मंदिरों में विशेष रूप से त...