मुरादाबाद, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी के निर्देश पर सीओ आशीष प्रताप सिंह ने कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान मंदिरों एवं विभिन्न आयोजन स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही पुलिस बल की तैनाती, बैरियर ड्यूटी प्वाइंट्स तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी सहयोग बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है, ताकि महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण में संपन्न हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...