चंदौली, फरवरी 16 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां शिव मंदिर जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता की अगुवाई में शिव बारात निकाली गई। दर्शन पूजन के पश्चात रुद्राभिषेक हुआ। दोपहर में शिव बारात निकाली गई। जिसमें विभिन्न प्रकार के झांकी राधा कृष्ण, सीता-राम, लक्ष्मण आदि देवी देवताओं के अलावा शिव भक्त बने दर्जनों झांकी प्रस्तुत था। इसमें पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, उदय प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान रामजी मोदनवाल, डॉ. अजय कुमार सिंह, शिवलाल जायसवाल, बिरजू प्रसाद अग्रहरी, आनन्द सिंह, रामबिलास गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, जयशंकर जायसवाल, राकेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...