मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कम्मन छपरा स्थित विक्रमादित्य चौमुखी महादेव मंदिर परिसर में रविवार को प्रबंधन समिति की बैठक हुई। मंदिर प्रबंधन के अध्यक्ष हरिहर सिंह ने कहा कि बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग लेने, भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकालने तथा मंदिर परिसर को फूलों एवं रोशनी से सुसज्जित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सचिव बसंत कुमार सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि पर हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य अमीरनाथ मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि पर करीब दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पंडित सतीश मिश्रा, राजकिशोर राय, राजगीर राय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...