उरई, फरवरी 8 -- जालौन। महाशिवरात्रि पर नगर ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। जय बाबा बर्फानी ग्रुप एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नगर में पहली बार भव्य शिव बारात और शिव विवाह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी दीपक मित्तल ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह का प्रतीक पर्व है और इसी भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाशिवरात्रि के पर्व पर 15 फरवरी दिन रविवार को पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ नगर में पहली बार शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात का शुभारंभ शाम चार बजे मनोहर लाल आयुर्वेदिक अस्पताल के पास स्थित बाजपेई मंदिर से किया जाएगा। यहां विधिवत पूजन-अर्चन के बाद भगवान शिव की बारात विभिन्न झांकियों के साथ नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। बारात नगर ...