पिथौरागढ़, फरवरी 15 -- पिथौरागढ़। महाशिवरात्रि पर्व पर सोर के आराध्य देव देवल समेत बाबा का डोला पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाला गया। "हर-हर महादेव" और "देवल समेत बाबा की जय" के जयकारों के बीच डोला तपस्यूड़ा मंदिर से सेरादेवल मंदिर तक ले जाया गया। रविवार सुबह तपस्यूड़ा मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन हुआ। पुजारी अक्षत शर्मा और आचार्य मनोज जोशी ने विधिवत हवन और पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के उपरांत देवडांगर सौरभ महर अवतरित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...