दरभंगा, फरवरी 16 -- हनुमाननगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के गांव-गांव के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की कतार लगी रही। सभी शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया था। मोरो महादेव मंदिर में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। गोढ़ियारी स्थित लक्ष्मी नारायण, गंगा माता व विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में आकाशवाणी दरभंगा के गायक व तबलावादक अरविंद मिश्र ने मासिक नामधुन का आयोजन कर रखा है। इसके अलावा पटोरी, गोढ़ैला, डिहलाही, रामपुर डीह, पंचोभ, सिनुआरा, थलवाड़ा आदि शिव मंदिरों में प्रात: से ही नामधुन और आध्यात्मिक अनुष्ठान चल रहा है। हर-हर महादेव व ओम नम: िशवाय से गूंजे िशवालय गौड़ाबौराम। अंचल क्षेत्र के नदैई स्थित चंदेश्वर नाथ व पुनाछ स्थित बटेश्वर नाथ शिव मंदिरों में शिवभक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। मंदिरों में उमड़ी शिवभक्तों की भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.