बिजनौर, फरवरी 3 -- महाशिवरात्री पर कांवड यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 22 सेक्टर, 81 सब सेक्टर में बांटा गया है। कांवड यात्रा में सुरक्षा के चलते एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और चप्पे पर पुलिसबल तैनात रहेगा। जिले में महाशिवरात्री बड़े श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। जिले में पांच फरवरी से कांवड यात्रा शुरू हो जायेगी। पुलिस अधिकारियों ने रोडमैप से लेकर सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं। इस दौरान जिले को जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 22 सेक्टर, 81 सब सेक्टर में बांटा गया है। सुपर जोन की जिम्मेदारी एएसपी, जोन की जिम्मेदारी सीओ व 22 सेक्टर की जिम्मेदारी थाना प्रभारी निभाएंगे। कांवड यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस के आला अधिकारी मार्ग का निरीक्षण कर...