लखीमपुरखीरी, फरवरी 8 -- महाशिवरात्रि की रात इस बार गोला में केवल पर्व नहीं, बल्कि आस्था का विराट अनुष्ठान रचा जाएगा। नीलकंठ मैदान में मां कात्यायनी सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाला रुद्राभिषेक श्रद्धा, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण बनेगा। पं.रामदेव शास्त्री ने बताया कि यह आयोजन किसी एक दिन की तैयारी नहीं, बल्कि बारह वर्षों की निरंतर साधना का परिणाम है जिसे अतुल अग्रवाल के सहयोग से प्रत्येक वर्ष नई ऊंचाई दी जा रही है। इस वर्ष 251 श्रद्धालु जोड़े पूरी रात्रि भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक करेंगे। आयोजन का विशेष आकर्षण हजारों रुद्राक्ष मालाओं से निर्मित भव्य शिवलिंग रहेगा, जिस पर रात्रि भर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया जाएगा। पूजन पूर्ण होने के बाद अगले दिन सायं 6 बजे यह शिवलिंग श्रद्धा का प्रसाद बनकर नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.