हल्द्वानी, फरवरी 13 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। शहर में रविवार को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस पावन पर्व पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। पिछले साल अचानक बढ़ी भीड़ से हालात बिगड़ गए थे। इस बार पुलिस प्रशासन ने इसके लिए पहले से तैयारी कर ली है। बेलबाबा, शीतला देवी और कालीचौड़ मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। मजबूत बैरिकेडिंग भी लगाई जा रही है। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी और वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे। मंदिर परिसर और रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कालीचौड़ मंदिर में ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। इधर शीतला माता मंदिर समिति के अध्यक्ष सचिन साह ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए हमने बैरिकेडिंग...