नई दिल्ली, फरवरी 9 -- 15 फरवरी 2026 को पड़ रही महाशिवरात्रि इस बार कई दुर्लभ और शुभ योगों के साथ आ रही है। इस दिन बन रहे लक्ष्मी नारायण राजयोग, बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग और चतुर्ग्रही योग भक्तों के लिए अत्यंत कल्याणकारी हैं। ये योग मान-सम्मान, धन, तेज, सौभाग्य और कार्यों में सफलता दिलाने वाले हैं। महाशिवरात्रि की रात में एक छोटा-सा काम - शिवलिंग या शिव मंदिर में घी का दीपदान - इन योगों की ऊर्जा को और बढ़ाता है और जीवन में अपार लाभ लाता है। आइए जानते हैं इन योगों का महत्व और रात्रि दीपदान की विधि।महाशिवरात्रि 2026 की तिथि और मुख्य शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 (रविवार) को मनाई जाएगी। मुख्य मुहूर्त इस प्रकार हैं:ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 5:21 से 6:12 बजे (स्नान और प्रातः पूजा के लिए सर्वोत्तम)अभिजीत मुहूर्त ...