बलिया, फरवरी 14 -- बलिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर इकाइ के विद्यार्थी कार्य विभाग की ओर से 15 फरवरी को महाशिवरात्रि और अखिल भारतीय घोष के उपलक्ष्य में शिवरंजनी कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह जाकारी देते हुए आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख उमेश कुमार ने बताया कि शिवरंजनी कार्यक्रम के तहत संचलन टाउन हाल से सुबह नौ बजे निकलेगा, जो कासिम बाजार, चौक, सिनेमा रोड, हनुमानगढ़ी मंदिर होते हुए बाबा बलेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेगा, यहां मंदिर के द्वार पर घोष दल के कार्यकर्ता शिवरंजनी का वादन करेंगे। इसके बाद पुनः संचलन प्रारंभ होकर नया चौक, रामलीला मैदान, एलआईसी तिराहा, मालगोदाम रोड, स्टेशन होते हुए टाउन हाल परिसर में पहुंचकर सम्पन्न होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.