कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। महाशिवरात्रि पर कोडरमा का प्रसिद्धा ध्वजाधारीधाम परिसर आज बम-बम भोले से गूंज उठेगा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगेगी। महाशिवरात्रि पर विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजाधारीधाम का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि के दिन संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.