अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व पर अमरोहा के डमरू पर देशभर के शिवभक्त थिरकेंगे। धार्मिक स्थलों पर अमरोहा के डमरू की गूंज सुनाई देगी। देशभर से जिले के कारोबारियों को डमरू के आर्डर मिल रहे हैं। त्योहार पर दो करोड रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद बनी है। आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व देशभर में मनाया जाएगा। डमरू के बिना भगवान शिव की आराधना अधूरी मानी जाती है। महाशिवरात्रि पर अमरोहा में बने डमरू की देशभर में खासी मांग रहती है। कांवड़ यात्रा से पहले डमरू की मांग एकाएक बढ़ गई है। देशभर से डमरू के आर्डर स्थानीय कारोबारियों को मिलने लगे हैं। कारोबारी दीपक अग्रवाल के मुताबिक हालांकि डमरू की मांग 12 महीने रहती है लेकिन महाशिवरात्रि व सावन माह में इसमें खासा इजाफा होता है। फाल्गुन महीने में मध्य प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, ...