पाकुड़, फरवरी 15 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रविवार को प्रखंड के हाटपाड़ा स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिवमंदिर, ग्वालपाड़ा स्थित नागेश्वर नाथ शिवमंदिर, थाना के समीप स्थित नर्वदेश्वर नाथ शिवमंदिर, रोलाग्राम स्थित सिद्धेश्वर धाम शिवमंदिर, जयनगरा गांव, देवीनगर गांव, रघुनाथपुर गांव स्थित शिवमंदिर, चंडालमारा गांव स्थित शिवमंदिर सहित अन्य शिवमंदिरों तथा कैराछत्तर गांव स्थित भौंरीबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ अहले सुबह से ही उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने धार्मिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के बीच अपार श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। महिला, पुरूष, बड़े, बूढ़े व बच्चे-बच्चियों ने फूल, बेलपत्र, अक्षत, धतूरा, भांग, चंदन, धूप-दीप, अगरबत्ती से भगवान शंकर की आराधना एवं पूजा-अर्चना ...