शामली, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में महाकाल महाशिव बाबा की भव्य बारात श्री सत्यनारायण शिव मंदिर हलवाई हट्टा में पंचम वर्ष कान्हा के दीवाने समिति द्वारा निकाली गई। मंदिर परिसर से भगवान शिव की पालकी शुरू कर नगर परिक्रमा कराई गई। जिसमें ढोल नगाडे शामिल रहे। इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बाबा महाकाल का चंद्रमौलेश्वर रूप रहा, जिसमें वे दूल्हा बनकर पालकी में विराजमान थे। शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया गया। वहीं देर शाम मंदिर परिसर में मां पार्वती व भोलनाथ का विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान शिव की भव्य महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मनोज मित्तल, रोबिन गर्ग, पंकज गुप्ता, अमित मित्तल, लव वर्मा, शिवम, हर्षित, अनमोल, बोबी, हर्ष, शुभ, अमन, अंकुर, पारस, राघव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.