गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि रविवार 15 फरवरी को मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वह गोरखपुर के तीन प्रमुख शिवालयों मानसरोवर, मुक्तेश्वरनाथ और भरोहिया में जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना करेंगे। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार को भी मुख्यमंत्री महादेव झारखंडी स्थित पौराणिक महत्व वाले शिवालय में दर्शन-पूजन करेंगे। महायोगी गुरु गोरखनाथ शिवावतार हैं, ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिवोपासना का अनुष्ठान भी नाथपंथ की परंपरा का अभिन्न अंग है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर महाशिवरात्रि का पर्व गोरक्षपीठ को केंद्रित कर गोरखपुर में ही मनाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन रविवार को गोरक्षपीठ ...