संभल, फरवरी 12 -- संभल। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के शिव मंदिरों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंदिरों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है और आकर्षक सजावट की जा रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियां और प्रशासन भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए हैं। संभल, चन्दौसी, गुन्नौर, बहजोई, बबराला समेत ग्रामीण क्षेत्रों के प्राचीन शिवालयों में इन दिनों रंग-रोगन, विद्युत झालरों और फूल-मालाओं से सजावट की जा रही है। मंदिर परिसरों की विशेष सफाई कराई जा रही है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कई स्थानों पर स्वयंसेवक भी व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए कांवड़िए राजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए रवाना होने लगे हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और याताय...