मुंगेर, फरवरी 11 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष विपुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि शिवरात्रि के दौरान जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। कमरांय गांव के गौतम सिंह ने बताया कि कर्पूरानाथ महादेव मंदिर परिसर में दो दिवसीय नाटक का मंचन होगा। पूर्व जिप सदस्य अनिल वैद्य ने नगर पंचायत स्थित सौम्या नाथ मंदिर एवं लदौआ मोड़ स्थित बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर से बारात निकालने की जानकारी दी। वहीं रहमतपुर ,मासूमगंज, असरगंज बस स्टैंड,सजुआ,अमैया,माछीडीह, सादपुर सहित अन्य शिव मंदिरों से भी बारात एवं झांकी निकाली जाएगी। बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह, मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.