भागलपुर, फरवरी 16 -- प्रखंड के शिवालय में कुमारी कन्याओं, विवाहित महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि की पूजा-अर्चना बड़ी धूमधाम से की। भ्रमरपुर, बलहा, नगरपारा, आशाटोल, महवागढ सहित अन्य स्थानों पर शिव बारात डोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकाली गई। बलहा शिव मंदिर की बारात से पूरा गांव 'बम-बम भोले' के जयकारों से भक्तिमय माहौल में डूब गया। मौके पर समाजसेवी सह अधिवक्ता नवनीत कुमार झा, मनोज कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...