सीवान, फरवरी 12 -- दरौंदा, एक संवाददाता। अब जबकि महाशिवरात्रि में सिर्फ तीन दिन बाकी है, शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर चल रही है। मंदिर की रंगाई-पुताई के साथ ही मंदिर को सजाने का कार्य शुरू हो गया है। इसी क्रम में प्रखंड के बगौरा गांव स्थित बाबा उमानाथ शिव मंदिर शिवाला में महाशिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती विवाह की तैयारी लोग शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह परंपरा करीब 30 वर्षो से चली आ रही है। इस दौरान भगवान शिव की बारात गांव से आती है, बरात में अनेकों झांकी भी रहती है। शिव मंदिर में महिलाओं के पारंपरिक गीतों के बीच 11 ब्राह्मण वैदिक मंत्रोचार के साथ शिव विवाह संपन्न कराते हैं। इस दौरान संस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारा भी होता है। शिव-पार्वती का विवाह देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटते...