आजमगढ़, फरवरी 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को है। पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। श्रद्धालु मंदिरों और शिवालयों की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। मंदिरों एवं शिवालयों में पूजन-अर्चन के लिए उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर से सटे भंवरनाथ मंदिर को रंग-रोगन के बाद आकर्षण ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग कराई जा रही है। इसके अलावा बेलइसा के बौरहवा बाबा मंदिर, फूलपुर के दुर्वासा धाम, निजामाबाद के दत्तात्रेयधाम, महराजगंज, जहानागंज, मुबारकपुर, शाहगढ़ आदि जगहों पर शिवालयों और मंदिरों में साफ-सफाई की जा रही है। रविवार को सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों और शिवालयों पर पहुंच कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक करे...