गुमला, फरवरी 16 -- डुमरी प्रतिनिधि। जिले के डुमरी प्रखंड के मझगांव पंचायत स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे व अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य मंदिर में दिनभर जलाभिषेक का क्रम चलता रहा। मेला परिसर और मंदिर क्षेत्र में भक्तों की भीड़ बनी रही। इसके बावजूद श्रद्धालु धैर्यपूर्वक दर्शन करते रहे। पूरा धाम परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा। परंपरा के अनुसार सुबह से बकरी बलि का क्रम भी शुरू हुआ। जिसके बाद श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर अपने घरों को लौटते रहे। मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बाबा टांगीनाथ धाम समिति के सदस्य, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.