जहानाबाद, फरवरी 15 -- 35 हजार श्रद्धालुओं ने सिद्धेश्वर महादेव का किया दर्शन और जलाभिषेक पहाड़ी की चोटी पर स्थित शिव मंदिर के जाने वाले तीनों रास्ते श्रद्धालुओं से भरे पड़े थे मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के बराबर मे महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड पड़ा। इस अवसर पर पौराणिक सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जल अर्पण किया। श्रद्धालुओं का आना सुबह 4 बजे से ही शुरू हो गया था। बहुत से श्रद्धालु एक दिन पहले से पहुंचे हुए थे। पहाड़ी की चोटी पर स्थित शिव मंदिर के जाने वाले तीनों रास्ते श्रद्धालुओं से भरे पड़े थे। मंदिर परिसर के साथ सभी रास्ते बोल बम के नारे से गूंज रहा था। इससे बराबर का पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया था। सुबह में ठंड के बाद भी पातालगंगा कुंड और सुदामा कुंड में स्नान कर भक्त लोग पहाड़ी की चोटी पर जाकर पूजा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.