आगरा, फरवरी 10 -- तीर्थ नगरी सोरों में चल रहे महाशिवरात्रि कांवड़ मेला को देखते हुए मथुरा-बरेली हाईवे पर 12 से 15 फरवरी तक रूट डायवर्जन रहेगा। सोरों में कांवड़ भरने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने पांच पार्किंग बनाई हैं। पुलिस सोरों व लहरा में बनाई गई पार्किंग में कांवड़ भरने आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा कराएगी, जिससे कांवड़ यात्रा मार्ग पर जाम की स्थिति न बने। कांवड़ भरकर जाने वाले श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से जिले के बोर्डर तक निकल सकें। मंगलवार को एसपी अंकिता शर्मा ने हाईवे पर रूट डायवर्जन के लिए पत्र जारी कर दिया है। हाईवे पर 12 फरवरी से 15 फरवरी तक एटा से बदायूं की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन एटा रोड पर स्थित सौरभ ढाबा से होकर मंडी समिति तिराहा, कासगंज, सहावर, गंजडुंडवारा, कादरगंज पुल होते हुए बदायूं ...