सिमडेगा, फरवरी 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि का पर्व को लेकर जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी शिवालय सज धज कर तैयार हो गए हैं। इन शिवालय में से कई शिवालय काफी पुराने हैं। जहां रोजाना श्रद्घालुओं की काफी भीड़ रहती है। महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के सभी शिवालयों को रंग-रोगन कर सजाया जा रहा है। साथ ही रंगबिरंगी विद्युत प्रकाश की व्यवस्था भी की जा रही है। महाशिवरात्रि को लेकर करांगागुड़ी के अलावे बूढ़ा महादेव धाम, केतुंगाधाम, सरना मंदिर, केलाघाघ, महावीर मंदिर, गुलजारगली स्थित मंदिर, पाकरटांड़ के घाघरा, ठेठइटांगर के छुरियाधाम, बोलबा के कादोपानी, पालेमुंडा, अलिंगुड़ पहाड़टोली में स्थित शिवालयों को मनमोहक तरीके से सजाया गया है। सभी शिवालयों में महाशिरात्रि पूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। शहर में स्थित सरना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.