हाथरस, फरवरी 14 -- हाथरस। महाशिवरात्रि वह खास दिन है, जब प्रकृति हर इंसान को अपने आध्यत्मिक शिखर की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इसे लेकर जहां शिव मंदिरों में खास तैयारियां की गई हैं, वहीं शहरभर में कांवडि़यों की धूम है। घुंघरुओं की रुनझुन और बम भोले के जयकारों से वातावरण भी शिवमय हो गया है। कांवडियों के विश्राम के लिए कदम कदम पर भक्तों द्वारा सेवा शिविर लगाए गए हैं। शिविर में हो रहे भक्ति गीत संचार की गूंज दूर दूर तक सुनाई दे रही है। महाशिवरात्रि की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रविवार को शिव मंदिरों में भोलेबाबा का श्रृंगार किया जाएगा। कहीं भांग से तो कहीं कहीं फूल और मेवों से। मेला लगने के अलावा भव्य झांकियां भी महाशिवरात्रि पर कई जगह सजने वाली हैं। जलाभिषेक के साथ भक्त मनोरथ पूर्ण होने की कामना अविनाशी शिव से करेंगे। शहर व आसपास...