मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- बंदरा, एक संवाददाता। मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर गुरुवार को बीडीओ आमना वसी की अध्यक्षता में न्यास समिति की बैठक हुई। इसमें जलाभिषेक व मेले में भीड़ की सुरक्षा पर विचार- विमर्श किया गया। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा, सफाई, पेयजल, पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। महाशिवरात्रि पर स्थानीय थाना के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल, स्वयंसेवक, मेडिकल कैंप, दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इस मौके पर मंदिर न्यास समिति के सचिव बैद्यनाथ पाठक, सीओ अंकुर राय, हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी, दारोगा राजीव कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत पंडित, प्रधान पुजारी राजन झा, मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रामसकल कुमार, सदस्य ललन त्रिवेदी रामकुमार त्रिवेदी, संजय त्रिवेदी, संजय कुमार आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.