प्रयागराज, फरवरी 14 -- देवाधिदेव महादेव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को श्रद्धा, उल्लास से मनाया जाएगा। इसी दिन माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम व गंगा-यमुना के घाटों पर स्नान-दान करेंगे। ब्रह्ममुहूर्त में शिवालयों के कपाट खुलते ही हर-हर महादेव की गूंज से मंदिर परिसर शिवमय हो जाएगा। भगवान महादेव को श्रद्धालु दूध, गन्ने का रस, शहद, फल, फूल, विल्वपत्र, धतूरा, मदार, दूर्वा आदि नैवेद्यों के साथ अर्पित कर मंगल कामना करेंगे। आचार्यों के सानिध्य में श्रद्धालु महादेव का विधिविधान से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करेंगे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अलग-अलग द्रव्यों से रुद्राभिषेक किया जाएगा। महिलाएं महाशिवरात्रि का व्रत रखकर पूजन-अर्चन करेंगी। मनकामेश्वर महादेव, सोमेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव, पड़िला मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.