बरेली, फरवरी 16 -- बहेडी/ देवरनियां। महाशिवरात्रि का पर्व नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रमुख शिवालयों में तड़के ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजन-अर्चन कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इलाके में वातावरण हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। मंदिरों को आकर्षक तरीके से साज़ सज्जा की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, शहद और गंगाजल अर्पित कर की। नगर और देहात के शिवालयों में रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और शिव चालीसा पाठ किया गया। महाशिवरात्रि के पर्व पर‌ सेमीखेड़ा के प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए भीड़ लगी रही। महाशिवरात्रि पर सेमीखेडा के प्रसिद्ध दाऊदजी महाराज प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए तड़के ही पुरुष और म...