कौशाम्बी, फरवरी 15 -- प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के बीच पड़े महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शविवार रात यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कोखराज क्षेत्र के सकाढ़ा तिराहा और रोही चौराहा पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जांच की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस बल को निर्देश दिए कि वे पूर्ण सतर्कता के साथ कर्तव्य निभाएं, यातायात को सुगम बनाए रखें, जाम की स्थिति न बनने दें और माघ मेला में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...