रांची, फरवरी 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची में रविवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व अपार श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संपूर्ण वातावरण हर-हर महादेव... और ओम नमः शिवाय... के जयघोष से गुंजायमान रहा। पहाड़ी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां भोर से देर रात तक लगभग सवा लाख श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन किए और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि पर पूरी राजधानी शिवमय नजर आई। तड़के से ही सभी शिवालयों में भक्तों की कतारें लग गईं। आराधना के इस महापर्व में महिलाओं, युवक-युवतियों समेत बच्चों ने समान उत्साह के साथ शिरकत की। शिव भक्ति का आलम यह था कि अधिकांश श्रद्धालु माथे पर त्रिपुंड धारण कर शिव स्तुति में लीन दिखे, वहीं मंदिर परिसरों में घूमते सपेरों से भी भक्तों ने त्रिपुंड लगवाकर अपनी अटूट श्रद...