नई दिल्ली, जून 12 -- हिंदू धर्म में महाशिवपुराण को प्रमुख पुराणों में से एक माना जाता है। इसमें भगवान शिव के से जुड़ी कई ऐसी कथाएं हैं जिनके बारे में आज भी लोग बड़े विश्वास के साथ पढ़ते और सुनते हैं। इन्हीं में से एक कथा भस्मासुर से जुड़ी हुई है। पुराण के अनुसार भस्मासुर नाम के असुर ने कठोर तपस्या करके महादेव को प्रसन्न किया था और उनसे एक अनोखा वरदान पा लिया था। हालांकि महादेव से वरदान मिलते ही उसके इरादे बदल गए और उसने भगवान शिव को ही भस्म करने की कोशिश की। इसके बाद भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लेकर भगवान शिव को इस संकत से बचाया था। जानिए इस कथा को।भस्मासुर को ऐसे मिला वरदान महाशिवपुराण के अनुसार भस्मासुर भगवान शिव का भक्त था। सालों तक उसने कठिन तपस्या की। उसकी तपस्या से भगवान शिव प्रसन्न हुए और उसके सामने प्रकट होकर मनचाहा वरदान मांगने ...