भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता राजकीय श्री यतीन्द्र नारायण अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय-अस्पताल द्वारा महाशय ड्योढ़ी में बुजुर्गों के लिए जराव्याधि शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आरंभ में धन्वंतरि पूजा की गई। इस मौके पर 122 लोगों के सेहत की जांच करते हुए दवा दी गई। इस मौके पर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र भूषण सिंह, डॉ. कुमार भास्कर, डॉ. बिपिन कुमार, डॉ. श्वेता पाण्डेय, डॉ. भारती शर्मा, भवेश यादव, पार्षद देवाशीष बनर्जी, आर्य समाज के रामदेव आर्य, नजाहत अंसारी, दंत चिकित्सक डॉ. मनोज आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...