नई दिल्ली, जनवरी 14 -- हर्ष वी पंत,प्रोफेसर, किंग्स कॉलेज लंदन ईरान में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। मुख्यत: आर्थिक मुद्दों को लेकर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू किया था, मगर आंदोलन का दायरा बढ़ते ही सरकार ने दमन का रास्ता अपनाया। वहां इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है, इसलिए जल्द सूचनाएं नहीं आ रहीं, लेकिन रिस-रिसकर जो खबरें पहुंच रही हैं, उनके मुताबिक, सैन्य कार्रवाई में सैकड़ों लोगों की जान गई है। तेहरान में पहले भी विरोध-प्रदर्शन हुए हैं और हमेशा ईरानी हुकूमत उसे दबाने में सफल रही है। इस बार भी ऐसा ही जान पड़ रहा है। माना जाता है कि जब तक प्रदर्शनकारियों को 'बाहर' से समर्थन नहीं मिलेगा, तब तक ईरान में शायद ही कोई बदलाव आ सकेगा। निर्वासित नेता रजा पहलवी ईरानी सेना से जनता के पक्ष में खड़े होने की अपील जरूर कर रहे हैं, लेकिन किसी एक नेता क...