मुरादाबाद, मार्च 22 -- मुरादाबाद। भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से रविवार को मनोरंजन सदन में इक्कीसवां महाव्रत पारायण व तिथि पत्रिका विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने सहभाग किया। शुभारंभ समिति के अध्यक्ष पं. अनिमेष शमी, संरक्षक पं उमेश त्रिवेदी पप्पन' संयोजक पं. संजय स्वामी एवं समिति सदस्यों ने मां भगवती व भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यहां भजन गायक राजकुमार गोस्वामी, राष्ट्रीय कवि पं० मयंक शर्मा, पं. राजेन्द्र मोहन शर्मा, अवधेश पाठक, हिमांशु वशिष्ठ, सुनील शर्मा, रामजी पाण्डेय, अजय मोहन शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...