मथुरा, जुलाई 8 -- बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति द्वारा महावृक्षारोपण अभियान-2026 चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यार्थियों में वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि अभियान के तहत पौधों के संरक्षण के लिए विभिन्न विद्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं महाविद्यालयों का चयन किया गया है। प्रधानाचार्यों की सहमति एवं सुविधानुसार इन शिक्षण संस्थानों में समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधे विकसित हो...