सिमडेगा, मार्च 31 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जैन भवन में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने जैन गुरुमां से आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन गुरु मां ने विधायक एवं जोसिमा को प्रसाद देकर आशीर्वचन दिया। मौके पर विधायक ने सभी को भगवान महावीर जयंती की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि यह दिन आत्मचिंतन और संकल्प लेने का अवसर है। भगवान महावीर का संदेश अहिंसा, सत्य और करुणा पर आधारित है, जो मानव जीवन की असली पहचान है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं से सवाल करें कि क्या वे इन आदर्शों पर चल रहे हैं और यदि नहीं, तो आज से नई शुरुआत करें। विधायक ने कहा कि सिमडेगा की पहचान हमेशा से भाईचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.