बहराइच, मार्च 30 -- बहराइच, संवाददाता। जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव अत्यधिक धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। अनुयायियों ने जगह-जगह फूल बरसाए। पूजन अर्चन कर आशीर्वाद मांगा। महिलाएं बच्चे व पुरुषों ने भव्य गीतों पर थिरकते हुए आराध्य का स्मरण किया। डॉक्टर डिंपल जैन ने बताया कि सुबह भगवान महावीर स्वामी की मुख्य प्रतिमा पर पंचामृतअभिषेक के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भव्य रथ यात्रा का जुलूस जिसमें चांदी के रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ लेकर श्रद्धालु चल रहे थे। घोड़े पर सजे हुए विभिन्न महापुरुष के रूप में बच्चे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। घंटाघर चौराहे पर ड्रोन द्वारा भगवान महावीर के रथ पर पुष्पों की वर्षा की गई। पीली साड़ी और सफेद वस्त्र में ...