पटना, दिसम्बर 29 -- आचार्य किशोर कुणाल की पहली पुण्यतिथि पर महावीर वात्सल्य अस्पताल में उनकी प्रतिमा का अनावरण अनिता कुणाल ने किया। मौके पर श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने कहा कि इस अस्पताल से पिताजी का विशेष लगाव था। निदेशक डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल की पुण्य तिथि के मौके पर मरीजों के लिए आज ओपीडी में नि:शुल्क सेवा दी गई। रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर अस्पताल के चेयरमैन और पूर्व न्यायाधीश पीके सिन्हा, डॉ. एसएस झा और डॉ. रासबिहारी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...