जामताड़ा, मार्च 19 -- मिहिजाम। प्रतिनिधि गुरुवार को एसजीएसवाई सभागार में मिहिजाम नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। जिसमें महावीर राय उर्फ जुगनू ने जीत दर्ज करते हुए उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। उन्हें कुल 20 वार्ड पार्षदों में से सर्वाधिक 8 मत प्राप्त हुए।चुनाव में अन्य प्रत्याशियों में झिमली मजूमदार और मुमताज बानो को 5-5 मत मिले। जबकि रवि कुमार मिस्त्री को 2 मत प्राप्त हुए। निर्वाची पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार ने परिणाम की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही महावीर राय उर्फ जुगनू को विजयी घोषित किया गया। इधर चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभागार में गहमागहमी का माहौल बना रहा। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...