औरंगाबाद, मार्च 19 -- नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में महावीर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रामनवमी पूजा महोत्सव के तहत गुरुवार को विधि-विधानपूर्वक नवरात्र पूजा की शुरुआत की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई और राम दरबार की मूर्ति स्थापित कर रामचरितमानस नवाह परायण पाठ तथा विशेष पूजा-अर्चना का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आचार्य धनंजय चौबे ने बताया कि वर्ष में चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ माह में चार बार नवरात्र आते हैं, जिनमें चैत्र और आश्विन नवरात्र विशेष रूप से लोकप्रिय होते हैं। इन दिनों मां भगवती की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है और देशभर में श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा कि धर्मग्रंथों के अनुसार चैत्र नवरात्र अत्यंत शुभ और फलदायी माने जाते हैं। इस दौरान...