पटना, दिसम्बर 15 -- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बांकीपुर विधायक व राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सोमवार सुबह पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे। उनके साथ राज्य के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने रामभक्त हनुमान के दोनों विग्रहों की पूजा-अर्चना की। हनुमान जी को फूलमाला और प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के पूर्व सचिव किशोर कुणाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...