कटिहार, जून 29 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रखंड के भमरेली पंचायत के भमरेली चौक पर भव्य महावीर हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित जगतानंद झा के द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चारण एवं पूरी निष्ठा विधि विधान से मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ । इस दौरान हनुमान मंदिर निर्माण स्थल पर भूमि खुदाई कर विधिवत पूजा अर्चना कर कार्य को प्रारंभ किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भक्तजन एवं श्रद्धालु मौजूद थे। महिलाओं द्वारा इस मौके पर भक्ति गीत व भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने जय श्री राम जय हनुमान की जय जयकारा लगाया। भमरेली चौक के आसपास बहुत बड़ी आबादी हिंदुओं की है और पूर्व से ही भमरेली चौक पर हनुमान मंदिर स्थापित है। जहां सैकड़ो श्रद्धालु रोज पूजा पाठ भजन कीर्तन व दी...