सासाराम, अप्रैल 6 -- संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जिगनी गांव स्थित महावीर मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। 21 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने जिगनी गांव स्थित महावीर मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ली थी। इस संबंध में संझौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...