महावीर मंदिर के गेट पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
रांची, मई 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के पास महावीर मंदिर के गेट पर रविवार को एक युवक का फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोअर हिनू निवासी मृतक की पहचान सोनू कुमार उर्फ पांटू के रूप में हुई है। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी हत्या कर फंदे से लटकाने की आशंका जतायी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डोरंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोपहर में मंदिर के पास से कुछ लोग गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर लटके हुए शव पर पड़ी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक नशे का आदी था। आशंका जताई कि नशे के सेवन के दौरान दोस्तों के साथ हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी होगी। इधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.