गढ़वा, मार्च 30 -- कांडी, प्रतिनिधि। कांडी बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के प्रबुद्धजनों और युवाओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विजय सोनी ने की। उस दौरान समाज हित और धार्मिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय प्रज्ञामंडल का गठन किया गया। बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया। उसमें विजय सोनी को अध्यक्ष, राहुल सोनी को संचालक और दीपक सोनी को सह-संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई। उसके अलावा राकेश कुमार को सचिव, कुंदन कुमार सोनी को सह-सचिव और आकाश कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।नव नियुक्त अध्यक्ष विजय ने कहा कि यह मंडल क्षेत्र में आपसी सौहार्द और सामाजिक कार्यों को गति देने का काम करेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.