औरंगाबाद, मई 25 -- फोटो- 25 मई एयूआर 23 कैप्शन- औरंगाबाद के महावीर मंदिर के समीप सोमवार को वाटर कूलर का लोकार्पण करते पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद के महावीर मंदिर के समीप सोमवार को 80 लीटर की क्षमता वाले वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा आरओ फिल्टर की सुविधा वाला वाटर कूलर लगाया गया है। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, सुरेंद्र जैन, वार्ड पार्षद रंजय अग्रहरी सहित कई लोग उपस्थित थे। पूर्व सांसद ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी को इसके लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सहूलियत होगी। महावीर मंदिर के आस-पास सघन आबादी निवास करती है और यह जगह व्यावसायिक रूप से समृद्ध जगह है। लोगों ...